Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' विवाद पर मांगी माफी

हिंदू जनजागृति समिति ने इस पर शिकायत भी दर्ज कराई। बढ़ते विवाद को देखते हुए अभिनेता ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए माफी मांगी है।

02 Dec 2025

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' विवाद पर मांगी माफी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आईएफएफआई 2025 के समापन समारोह के दौरान उन्होंने 'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी द्वारा निभाए गए किरदार का अभिनय दोहराया था। समारोह का वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने रणवीर पर देवी चामुंडादेवी का अपमान करने का आरोप लगाया। हिंदू जनजागृति समिति ने इस पर शिकायत भी दर्ज कराई। बढ़ते विवाद को देखते हुए अभिनेता ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए माफी मांगी है।

रणवीर सिंह ने दिया स्पष्टीकरण

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरा इरादा ऋषभ शेट्टी के अद्भुत अभिनय की सराहना करने का था। मैं जानता हूं कि उन्होंने उस दृश्य को कितनी मेहनत और समर्पण से निभाया है, और मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने हमेशा देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान किया है। यदि मेरी किसी बात से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।"

विवाद की शुरुआत

गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रणवीर ने 'कांतारा चैप्टर 1' पर बात करते हुए कहा था, "मैंने कांतारा चैप्टर 1 देखी। ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस शानदार थी। खासकर जब आपके अंदर फीमेल भूत आता है, तो आपने कमाल का शॉट दिया।" उनकी इसी टिप्पणी को कई लोगों ने धार्मिक आस्था से जोड़कर आपत्तिजनक बताया। फिलहाल, रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 5 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणवीर सिंह ने 'कांतारा' विवाद पर मांगी माफी
हिंदू जनजागृति समिति ने इस पर शिकायत भी दर्ज कराई। बढ़ते विवाद को देखते हुए अभिनेता ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए माफी मांगी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News